अजब-गजब: दुनिया का इकलौता ऐसा महल जिसे चारों ओर से घेरकर पहरा देती हैं डरावनी मूर्तियां, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

दुनिया का इकलौता ऐसा महल जिसे चारों ओर से घेरकर पहरा देती हैं डरावनी मूर्तियां, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
  • 1960 के दशक में एक सनकी डॉक्टर चारलाम्बोस कराया था निर्माण
  • इसे ग्रीक डिजनीलैंड' भी कहा जाता है.

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में ऐसे कई अजीबोगरीब महल और किले मौजूद हैं जो अपने अनसुलझे रहस्य को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन महलों में होनी वाली अनोखी गतिविधियों के बारे में उसके नजदीक रहने वाले स्थानीय लोगों से पता चलता है। अपनी चारदिवारी के अंदर ऐसा ही राज समेटे एक किला ग्रीस में भी मौजूद है। इस महल को 'ग्रीक डिजनीलैंड' के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि किले की डिजाइन मध्य काल की इमारतों के समान ही है। वर्तमान में इसके चर्चा में बने रहने का कारण इसके चारों तरफ पहरा देने वाली डरावनी मूर्तियां हैं। पिछले कई वर्षों से इस महल को महंगे रखरखाव की वजह से खाली छोड़ दिया गया है। आज के समय इस महल की दीवारें और मूर्तियां बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

किसने बनवाया गया था महल?

सालों पुराने इस महल का निर्माण 1960 के दशक में हुआ था। द सन में प्रकाशित खबर के मुताबिक, 'ग्रीक डिजनीलैंड' का निर्माण एक सनकी डॉक्टर चारलाम्बोस फोरनारकिस द्वारा किया गया था। महल में मध्य काल के इतिहास से जु़ड़ी कई चीजें मौजूद हैं जो किले को काफी ज्यादा रोचक बनाती है। यहां शूरवीरों, ट्रोजन युद्ध और ग्रीक क्रांति से जुड़े प्रतीक मिलते हैं। साथ ही, किले के बाहर तरफ एक ट्रोजन हॉर्स की विशाल प्रतिमा भी देखने को मिलती है। बताया जाता है यहां किले के मालिक की एक लाइब्रेरी भी मौजूद थी।

इस इरादे के साथ बनवाया गया था महल

जिस जगह पर यह महल स्थित है वहां कई सालों पहले एक खाली मैदान हुआ करता था। वहां पर ग्रीक की पौराणिक कथाओं और प्राचीन देवता एथेना और पोसीडॉन की प्रतिमाएं मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, डॉ चारलाम्बोस फोरनारकिस (हैरी फ़ोर्नियर) ने किले में रहने के इरादे से इसका निर्माण करवाया था। चारलामबोस द्वारा इस रहस्यमयी महल को बनाने का संबंध बचपन में अपने दादा दादी से सुनी कहानियों से था। इन्हीं कहानियों के आधार पर वे ऐसा ही एक महल बनाने की ख्वाहिश रखते थे।

वर्तमान में इस स्थिति में है महल

महल बनने के कुछ वक्त बाद से ही इसका कई तरह के परफॉर्मेंस वेन्यू, म्यूजियम और होटल के तौर पर इस्तेमाल होने लगा। ध्यान देने वाली बात यह कि कई सालों से इस महल के दरवाजे बंद पड़े हैं। किले के चारों ओर की दिवारें वॉल पेंटिग्स से लद्दी हुई हैं। इसके अलावा, किले के आसपास कूड़ा कचड़ा भी जमा हो गया है। केवल इतना ही नहीं, यहां फिलाट्रा सिटी में एफिल टावर के तरह ही दिखने वाली एक छोटी इमारत का निर्माण भी चारलाम्बोस ने करवाया था।

इस वजह से पड़ा है विरान

महल को छोड़ने का प्रमुख कारण किले की दीवारों का जर्जर होना है। जिस कारण से किले का भविष्य खतरे में है और यही कारण है कि किला ऐसे ही विरान अवस्था में पड़ा हुआ है। कुछ साल पहले तक महल के मेंटेनेंस और रखरखाव का पूरा खर्चा वहां के स्थानीय क्लब को ओर से उठाया जाता था। लेकिन इसकी मौजूदा हालात को देखते हुए अब क्लब की ओर से भी यह सुविधा बंद हो चुकी है। हालांकि वहां के निजी आधिकारियों ने भविष्य में किले की मरम्मत और इसे दोबारा से खोलने की बात की है। साथ ही किले को रेनोवेट करने में होने वाले खर्चो पर भी चर्चा की गई है।

Created On :   3 Oct 2023 5:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story